NGV PRAKASH NEWS

हत्या कर बोरे में फेंकी गई लाश से फैली सनसनी
बस्ती, 13 अप्रैल 2026.
जनपद के छावनी थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब विठलापुर गांव के पास नहर किनारे एक बोरे में बंद शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सुबह कुछ ग्रामीण नहर के पास पहुंचे थे, तभी उनकी नजर पानी के किनारे पड़े एक संदिग्ध बोरे पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें शव होने की आशंका हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या कहीं और कर शव को बोरे में भरकर यहां फेंका गया है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और लोग नहर के पास जाने से भी कतरा रहे हैं।
सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बोरे को बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लिया और पहचान की प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान विनय वर्मा के रूप में हुई, जो अकला गांव का निवासी बताया जा रहा है और पेशे से सफाई कर्मी था।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS
👉 अग्रिम जानकारी मिलनें पर समाचार को अपडेट किया जाएगा
