Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

इटवा पुलिस ने गैस गोदाम चोरी का किया खुलासा, 6 सिलेंडर के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर, 13 अप्रैल 2026.
थाना इटवा एवं जनपदीय एंटी थेफ्ट पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र में हुई गैस सिलेंडर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 6 गैस सिलेंडर और एक हेक्सा ब्लेड (आरी) बरामद किया है।
👉 यह भी पढ़ें…….
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05/06 अप्रैल 2026 की रात कस्बा इटवा स्थित एक गैस गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा 6 भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना इटवा पर मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय थी। इसी क्रम में 13 अप्रैल 2026 को संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सगराजोत से आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 2 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जबकि उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए अन्य 4 सिलेंडर भी बरामद कर लिए गए।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, बरामद सभी गैस सिलेंडर चोरी किए गए ही हैं और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना इटवा पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम के कई अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NGV PRAKASH NEWS
