अम्बेडकर जयंती को लेकर पुलिस सतर्क, एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अम्बेडकर जयंती को लेकर कासगंज में पुलिस सतर्क, एसपी ने पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

कासगंज, 13 अप्रैल 2026.

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

👉 यह भी पढ़े…….

सोमवार को पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी नगर ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कासगंज शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों, बाजारों तथा भीड़-भाड़ और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। साथ ही, अफवाह फैलाने वालों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की लगातार सघन चेकिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *