Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

मित्र की सतर्कता से चोरी हुआ दस टायरा ट्रक बरामद, चोर दबोचा गया
बस्ती 27 अप्रैल 2026.
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में चोरी हुए एक दस टायरा ट्रक को उसके मालिक के मित्र की सूझबूझ और तत्परता से बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी को भी मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यह घटना सोमवार सुबह रिठिया पेट्रोल पंप के पास सामने आई।
जानकारी के अनुसार, लखनौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान और ट्रक मालिक दिनेश चंद्र चौधरी ने अपने ट्रक को बरदहिया मार्ग किनारे खड़ा किया था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह रेलवे मालगोदाम की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने देखा कि ट्रक गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल ट्रक एसोसिएशन के सदस्यों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उनके मित्र मुरलीधर, जो उस समय गोटवा बाजार में मौजूद थे, ट्रक की तलाश में बस्ती शहर की ओर निकल पड़े। तलाश के दौरान रिठिया पेट्रोल पंप के पास उन्होंने चोरी हुए ट्रक को पहचान लिया और आरोपी रवि कुमार ऊर्फ कन्हैया निवासी बारीघाटटा,लालगंज -बस्ती को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रक मालिक को सूचना दी।
मौके पर दिनेश चंद्र चौधरी अपने मित्र यशपाल सिंह यादव और अन्य ट्रक चालकों के साथ पहुंचे और डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में लिया और पुरानी बस्ती थाने भेज दिया।
तत्काल प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती जयदीप दुबे और हड़िया पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार भी अपनी टीम के साथ ट्रक की तलाश में लग गये । पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
NGV PRAKASH NEWS