
जी पी दुबे
97210 711 75
कहां की महिला प्रस्तावक ने प्रत्याशी के ऊपर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से पहले नामांकन दाखिल करने वाले तथा युग तुलसी पार्टी के उम्मीदवार कोली शेट्टी शिवकुमार के खिलाफ उनकी ही प्रस्तावक एक महिला ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है |
मंजू देवी पत्नी रमेश कुमार सोनारपुर थाना भेलूपुर वाराणसी ने कोली शेट्टी शिवकुमार के ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका देवर महेश साहनी नाव चलाता है और उसे एक आदमी मिला जिसे खुद को गोरक्षा समिति का मालिक बताते हुए मेरे देवर को गोरक्षा समिति में शामिल होने का प्रस्ताव दिया | मंजू ने कहा कि
वह भी महेश के साथ गोरक्षा समिति में शामिल होने के लिए तैयार हो गई |
इसके बाद उसके आधार की फोटोकॉपी सदस्य बनने के लिए गई तथा इस दौरान एक कागज पर उससे हस्ताक्षर भी करवाया गया |
मंजू देवी ने बताया कि उन्हें अपने देवर महेश से यह जानकारी मिली कि उसका नाम कोली शिवकुमार के प्रस्तावक के रूप में लिखा गया है |
मंजू देवी ने कहा कि ना तो मैं उसे जानती हूं,ना ही प्रस्तावक के तौर पर मैंने अपना हस्ताक्षर किया है, ना ही मैं कचहरी गई हूं | उसनें मेरे आधार कार्ड की कॉपी धोखे से लेकर अपने चुनाव के लिए प्रयोग किया है|
मैं जब अपने आधार कार्ड की कॉपी वापस लेने गई तो शेट्टी द्वारा मुझे डराया धमकाया तथा भगा दिया गया कहा जो करना हो कर लो कापी नहीं वापस करेंगे |
इस मामले में मंजू देवी ने शेट्टी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस लोकसभा प्रत्याशी के खिलाफ जाँच शुरू कर दी है |
