दोस्ती कर किया गैंग रेप- खून से नहलात कर , डालता था यह दबाव…….

NGV PRAKASH NEWS

हिंदू बनकर प्यार का जाल, फिर गैंगरेप और जबरन धर्म परिवर्तन! दलित युवती पर दरिंदगी से दहली दिल्ली

न्यू दिल्ली.

राजधानी दिल्ली के जामिया नगर इलाके से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय दलित युवती को पहले सोशल मीडिया पर झूठी पहचान के जरिए प्रेमजाल में फंसाया गया, फिर उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पीड़िता पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसे मानसिक रूप से तोड़ने के लिए उसके शरीर पर जानवरों का खून डाला गया तथा मांस के टुकड़े फेंके गए। इस सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर ‘साहिल’ बना, असलियत निकली फहीम

पीड़िता के मुताबिक मुख्य आरोपी फहीम ने इंस्टाग्राम पर खुद को “साहिल” नाम का एक अमीर हिंदू युवक बताकर उससे दोस्ती की थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती का भरोसा जीत लिया। वर्ष 2022 में आरोपी ने उसे बाटला हाउस इलाके में मिलने बुलाया, जहां पहुंचने पर युवती को उसकी असली पहचान का पता चला। आरोप है कि इसके बाद फहीम और उसके साथियों ने युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया।

खून और मांस फेंककर तोड़ी हिम्मत

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बेहद भयावह आरोप लगाए हैं। उसके अनुसार आरोपी और उसके रिश्तेदार अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े हुए हैं। युवती को डराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए उसके शरीर पर जानवरों का खून डाला जाता था और मांस के टुकड़े फेंके जाते थे। इतना ही नहीं, एक मौलवी पर भी युवती को प्रताड़ित कर जबरन इस्लाम कबूल कराने का दबाव बनाने का आरोप है।

बेटी की हत्या की धमकी देकर करते रहे ब्लैकमेल

आरोपियों ने कथित तौर पर युवती के आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे। इन्हीं वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। शिकायत के अनुसार आरोपी उसे दिल्ली से मेरठ भी ले गए, जहां उसके साथ फिर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जब युवती ने विरोध किया तो उसकी मासूम बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। बेटी की सुरक्षा के डर से पीड़िता करीब दो वर्षों तक चुप रही।

गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई से खुला राज

मामले में नया मोड़ तब आया जब वर्ष 2025 में गुरुग्राम पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से कथित आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बरामद कीं। पीड़िता को जब भरोसा हुआ कि वीडियो अब सुरक्षित रूप से पुलिस के कब्जे में हैं और उनका दुरुपयोग नहीं हो सकेगा, तब उसने आगे आकर शिकायत दर्ज कराई।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक मेरठ जेल में बंद

दिल्ली पुलिस के अनुसार 14 मई 2026 को जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। एफआईआर में फहीम, खुर्शीद, जैद, अजीम, तालीम और नफीस समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी फिलहाल मेरठ जेल में बंद है। उसे प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाने की तैयारी की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *