बिहार की शिक्षिका: कलेजा ठंडा होना- मतलब -एक पैग गले से उतारना

Gyan Prakash Dubey

बिहार: हाथ पांव फूलना मतलब समय पर दारू न मिलाना

हम लोगों को अभी तक यही पढ़ाया गया था कि हाथ पांव फूलना मुहावरे का अर्थ घबड़ा जाना होता है |
मगर बिहार के एक विद्यालय में “हाथ पांव फूलना” का मतलब “समय से दारू न मिलना” पढ़ाया जा रहा है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के जमुआ में स्थित एक विद्यालय की शिक्षिका छात्रों को इसे शराब से जोड़ते हुए समय से दारू ना मिलना बताया जा रहा है |
इसके अलावा अनेक मुहावरों को इसी तरीके से उदाहरण देकर कक्षा चार के हिंदी क्लास में बच्चों को ब्लैकबोर्ड पर लिखकर पढ़ा रही थी.
उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर
👉 हाथ पांव फूलना – समय पर दारू न मिलाना.

👉कलेजा ठंडा होना- एक पैक गले से नीचे उतरना.

👉नेकी कर दरिया में डाल – फ्री में दोस्तों को पिलाना.

👉घुट घुट कर मरना -शराब की प्रतीक्षा करना.

जैसे अर्थ लिख रखे थे |

मामला वायरल होने के बाद प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए शिक्षिका विनीता कुमारी से 24 घंटे के अंदर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ स्पष्टीकरण मांगा है |

समाचार स्त्रोत.. दैनिक जागरण. 19 अक्टूबर 24 अंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *