डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा: 25 हजार के इनामी सहित 3 पकड़े गये…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

डीजल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, ₹25 हजार का इनामिया समेत तीन गिरफ्तार

बस्ती, 23 मई 2026.

थाना छावनी पुलिस ने स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाईवे पर ट्रकों और ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार, लगभग 100 लीटर चोरी का डीजल, नकदी, मोबाइल फोन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को पटखापुर तिराहा सर्विस लेन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना छावनी पुलिस, स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम ने संयुक्त घेराबंदी की। इस दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से डीजल चोरी करने के उपकरण और चोरी किया गया लगभग 100 लीटर डीजल बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम पाण्डेय पुत्र शीतल प्रसाद पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर, धीरज गोस्वामी पुत्र सत्यनारायण गोस्वामी निवासी उत्तेरथु गोसाई का पूरवा थाना इब्राहिमपुर जनपद अम्बेडकरनगर तथा मोहन पाण्डेय पुत्र जालंधर पाण्डेय निवासी मुस्तफाबाद थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। इनमें भीम पाण्डेय पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे किराये के चार पहिया वाहन से विभिन्न इलाकों में घूमते थे और मौका मिलते ही हाईवे किनारे खड़े ट्रकों व ट्रेलरों की टंकियों का ताला तोड़कर डीजल चोरी करते थे। चोरी के लिए वे विशेष औजारों का इस्तेमाल करते थे और बाद में चोरी का डीजल बेचकर अवैध कमाई करते थे। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से कई जिलों में सक्रिय था और इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

बरामदगी में तीन पिलास, तीन बड़े स्पैनर रिंच, ₹1820 नकद, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक होंडा सिटी कार संख्या UP32MH4055 तथा लगभग 100 लीटर चोरी का डीजल शामिल है।

इस मामले में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 107/2026 धारा 313 एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार, उपनिरीक्षक सभाजीत मिश्रा, शोभा यादव, एसओजी प्रभारी विकास यादव, स्वाट/सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव सहित थाना छावनी, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *