दबंगों ने बंद कराया विद्युत उपकेंद्र नगर के चार फीडरों की बिजली, पुलिस के पहुंचने पर बहाल हुई आपूर्ति…….

NGV PRAKASH NEWS

बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के बाद फीडर पर मौजूद दरोगा,पुलिस और लाइनमैन विक्रम 👆

दबंगों ने बंद कराई चार फीडरों की बिजली, पुलिस पहुंची तब बहाल हुई आपूर्ति

बस्ती, 24 मई 2026.

नगर थाना क्षेत्र के चौबाह स्थिति विद्युत उपकेंद्र नगर पर रविवार की रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से नाराज करीब 30 से 35 लोग उपकेंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर चारों फीडरों की बिजली सप्लाई बंद करवा दी। इस घटना से पूरा इलाका करीब एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चौबाह विद्युत उपकेंद्र से चौबाह गांव समेत आसपास के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बताया जा रहा है कि चौबाह ग्राम क्षेत्र में लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण बार-बार दो फेस का फ्यूज उड़ रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने पर विभागीय मिस्त्री मौके पर पहुंचकर फ्यूज सही भी करते रहे, लेकिन समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो सकी।

इसी बात को लेकर नाराज ग्रामीण रविवार रात करीब सवा आठ बजे बड़ी संख्या में चौबाह विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारी पर दबाव बनाकर चारों फीडरों की बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई। अचानक सप्लाई ठप होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी,सूचना मिलते ही नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हंगामा कर रहे लोग वहां से हट गए, जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दोबारा आपूर्ति बहाल कर दी |

📍 प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे लाइनमैन विक्रम के द्वारा बिजली सप्लाई बहाल करवाया गया |

सूत्रों के अनुसार मौजूद कर्मचारियों द्वारा वहां पर पहुंचे लोगों का वीडियो अपने मोबाइल से बनाया लिया था, लेकिन दबंगों ने दबाव बनाकर वीडियो डिलीट करवा दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *