अवैध मिट्टी खनन पर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

अवैध मिट्टी खनन पर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

बस्ती, 24 मई 2026.

जनपद बस्ती में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ थाना नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सभा चौबाह में जेसीबी मशीन के जरिए अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन तथा तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। खास बात यह रही कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना परिसर पहुंचाया और सीज की कार्रवाई की। थाना नगर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन इस बार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *