नमो घाट पर बर्बरता! 17 साल के युवक बाउंसर व गार्डो द्वारा पीट-पीटकर हत्या…….

NGV PRAKASH NEWS

मृतक राजेश जायसवाल की फाइल फोटो 👆

नमो घाट पर बर्बरता! 17 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, 4 गार्ड गिरफ्तार

वाराणसी 24 मई 2026.

वाराणसी के चर्चित नमो घाट पर रविवार तड़के दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सोनभद्र के 17 वर्षीय राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू की कथित तौर पर बाउंसर्स और प्राइवेट गार्ड्स ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि राजेश अपने चार दोस्तों के साथ दवा लेने के बाद नमो घाट घूमने गया था। इसी दौरान गार्ड्स से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद 10-12 गार्ड्स और बाउंसर्स ने युवकों को घेर लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राजेश को सबसे ज्यादा मारा गया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेश सब्जी बेचकर पूरे परिवार का खर्च चलाता था और घर का सबसे जिम्मेदार सदस्य था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। वहीं बिना वेरिफिकेशन गार्ड्स की तैनाती को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन ने हाल ही में घाटों को 24 घंटे खुला होने की बात कही थी, तो फिर नमो घाट पर युवकों को रोककर इतनी बर्बरता क्यों की गई?

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *