फिर लगा महंगाई का झटका,10 दिनों में जनता की जेब पर चौथा वार! पेट्रोल डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी…….

NGV PRAKASH NEWS

पेट्रोल-डीजल ने फिर लगाया महंगाई का झटका, जनता की जेब पर चौथा वार!

नई दिल्ली, 25 मई 2026.

आम आदमी को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर जोरदार बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता की चिंता और बढ़ा दी है।

नई दरों के मुताबिक पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में भी दामों में भारी उछाल देखने को मिला है।

सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजमर्रा कमाने-खाने वाले लोगों पर पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से अब सब्जी, राशन, दूध और जरूरी सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। लोग सोशल मीडिया पर सरकार और तेल कंपनियों को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें इस प्रकार हैं —

पेट्रोल के दाम
दिल्ली — ₹102.12
मुंबई — ₹111.21
कोलकाता — ₹113.51
चेन्नई — ₹107.77

डीजल के दाम
दिल्ली — ₹95.20
मुंबई — ₹97.83
कोलकाता — ₹99.82
चेन्नई — ₹99.55

दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 4.55% गिरकर 98.83 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 92.03 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।

अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह महंगाई का सिलसिला थमता है या जनता की जेब पर और बोझ बढ़ेगा।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *