प्रेमी के साथ भाग रही थी बहु-सास ने 1 मिनट में मारे 50 चप्पल…….

NGV PRAKASH NEWS

बस स्टैंड पर हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी संग भाग रही पत्नी को पति ने पकड़ा, चप्पलों से हुई पिटाई का वीडियो वायरल

ललितपुर, 25 मई 2026.

उत्तर प्रदेश के जिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रेमी के साथ घर से भाग रही एक महिला को उसके पति और परिजनों ने बस स्टैंड पर पकड़ लिया। बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ और महिला व उसके प्रेमी की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मामला का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कस्बे की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ चोरी-छिपे घर से निकल गई थी। जैसे ही इसकी भनक पति को लगी, वह अपने परिजनों के साथ दोनों का पीछा करते हुए करीब 22 किलोमीटर दूर ललितपुर बस स्टैंड तक पहुंच गया।

बस स्टैंड पर पति और उसके परिवार ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की सास ने दोनों की चप्पलों से जमकर पिटाई की। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में सड़क पर हो रहे हंगामे और मारपीट का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि जब महिला ने अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो परिजनों का गुस्सा उस पर भी फूट पड़ा और उसकी भी पिटाई कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *