Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बकरीद को लेकर नगर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रहे सक्रिय
बस्ती, 27 मई 2026.
आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना नगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। थाना नगर प्रभारी ने बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह खुद पूरी टीम के साथ सड़क पर नजर आए। उन्होंने कस्बा नगर, राजकोट तिराहा, सर्राफा गली, खुटहन, बेलड़ी पुल, फुटहिया, अमहट, कोटवा भरतपुर, करहली और बक्सर समेत कई संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस पुलिस बल भी मौजूद रहा।
फ्लैग मार्च के दौरान थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर मौलवी से बातचीत की और कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने और भाईचारे के साथ बकरीद मनाने की अपील की।
इलाके में पुलिस की सक्रियता और लगातार निगरानी से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा दिखाई दिया। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS