Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बकरीद को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट, जिलेभर में फ्लैग मार्च और कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण
बस्ती, 27 मई 2026.
💥आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत की।
📍अपर पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी हरैया तथा प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कस्बा हर्रैया में प्रभारी निरीक्षक और पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली। साथ ही त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
📍इसी क्रम में थाना कलवारी क्षेत्र के ग्राम कुसौरी स्थित कुर्बानी स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। कुर्बानी स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पीए सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने, अवशेषों के उचित निस्तारण के लिए गहरा गड्ढा तैयार करने और स्थल को पूरी तरह टेंट से ढकने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया गाइडलाइंस का पालन करने और किसी भी अफवाह से बचने की अपील भी की गई।
📍थाना नगर क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कस्बा नगर, राजकोट तिराहा, सर्राफा गली, खुटहन, बेलड़ी पुल, फुटहिया, अमहट, कोटवा भरतपुर, करहली और बक्सर सहित कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान उन्होंने ईदगाह मस्जिद पहुंचकर मौलवी से वार्ता की और कुर्बानी स्थलों का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोगों से भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
📍वहीं थाना परसरामपुर क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हैदराबाद और सिकन्दरपुर क्षेत्रों में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
जिलेभर में पुलिस की सक्रियता और लगातार निगरानी से आमजन में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
NGV PRAKASH NEWS