प्रशासन की लापरवाही से बुजुर्ग,असहाय, बीमार और विकलांग मतदाता हुए मतदान से वंचित

जी पी दुबे
97210 711 75

बुजुर्ग और विकलांग मतदाता मतदान से वंचित

बस्ती 20 मई 24.
अब जबकि छठे चरण का चुनाव होने में मात्र 5 दिन बचे हैं और सभी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं बीएलओ की उदासीनता और लापरवाही के कारण जिले के अधिकांश बुजुर्ग, विकलांग और असहाय है बीमार बुजुर्ग मतदान से वंचित रह गए हैं|
जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी अंद्रा वामसी द्वारा बार-बार कहने के बावजूद बीएलओ की उदासीनता और लापरवाही के कारण ऐसे मतदाता मतदान से वंचित है |
80 वर्ष के ऊपर के बुजुर्ग पुरुष व महिला मतदाता जो बीमार हैं चल नहीं सकते वह अपना मतदान कैसे करेंगे |
यह प्रशासन की नाकामी साबित हो रही है जबकि प्रशासन के पास 80 के ऊपर के जितने भी मतदाता हैं उन सभी की लिस्ट मौजूद है |
91 साल की बीमार बिस्तर पर बड़ी महिला कैलाशपति ने कि उनकी बहुत इच्छा है कि वह देश के निर्माण में अपना सहयोग करें परंतु वह 2 किलोमीटर दूर बूथ तक जा नहीं सकती |
दोनों पैरों से विकलांग
मोहम्मद इरशाद ने कहा कि घर में तो अपने नित्य क्रिया करने में परेशानी होती है तो वह बूथ तक कैसे जा करके अपना मतदान कर पाएंगे |
किस प्रकार जिले में हजारों ऐसे मतदाता है जो चाह कर भी इस महापर्व में भाग नहीं ले पा रहे हैं |
प्रशासन उनके पोस्ट बैलेट मतदान कराने के चाहे जितनी दावे करें परंतु हकीकत इससे कोसों दूर है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *