Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में शिक्षक एमएलसी चुनाव में 86.45 प्रतिशत मतदान, 1768 मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
बस्ती 23 अक्टूबर 2026.
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव-2026 में बस्ती जिले में कुल 86.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 1768 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमें 1434 पुरुष और 334 महिला मतदाता शामिल रहीं।
पुरुष मतदाताओं की संख्या रही अधिक
मतदान के आंकड़ों के अनुसार, कुल मतदान में पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। 1434 पुरुषों के साथ 334 महिलाओं ने भी मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिले में मतदान की प्रक्रिया निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच संपन्न हुई।
निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान पर रहा जोर
शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
मंडला आयुक्त डीआईजी डीएम और एसपी लगातार करते रहे निरीक्षण…
प्रशासन का पूरा जोर निष्पक्ष चुनाव पर रहा, इसके लिए मंडल आयुक्त वैभव श्रीवास्तव, डीआईजी संजीव त्यागी
जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा लगातार निर्वाचन केदो का निरीक्षण किया जाता रहा और आवश्यक निर्देश दिए जाते रहे |
NGV PRAKASH NEWS