बस्ती पहुंचे सपा सुप्रीमो जमकर साधा विपक्ष पर निशाना

जी पी दुबे
97210 711 75

सपा प्रमुख ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

बस्ती 20 मई 24.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुचे ।

खचाखच भरे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में विशाल रैली को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष खासकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला |
उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया |
जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए बहुजन समाज पार्टी पर तंज कसते हुये सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- “एक दल है जिसका एक विधायक गलती से जीत गया है, उन्होंने अंदर ही अंदर बीजेपी से हाथ मिला लिया है।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोगों से अपील है ये लोग संविधान को बदलकर हक छिनना चाहते हैं, इसलिए चुनाव में वोट करते समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए वोट करना है |
अखिलेश ने कहा, ये 2024 का चुनाव बहुत अलग होता जा रहा है। जनता द्वारा इस बार सारी सीमाओं को तोड़ते हुए पूरे तरीके से इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जा रहा है। अभी मैं और राहुल गांधी प्रयागराज-फूलपुर गए हुए थे। वहां भी लोगों का खूब समर्थन देखने को मिला।
जैसे चुनाव बढ़ता जा रहा जनता का गुस्सा भाजपा के लिए बढ़ता जा रहा है। 7वें चरण में गुस्सा सांतवें आसमान पर होगा। भाजपा के लोग संविधान को हटाना चाहते हैं और हम लोग संविधान की रक्षा करने निकले हैं।
आप लोग भी संकल्प लीजिए, संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल देंगे।
सरकार तो बदलेगी ही उसके साथ मंत्री मंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा। पिछले 10 सालों से आप लोगों ने सब कुछ झूठ ही देखा है। किसानों की आय दोगनी की बात करते थे, लेकिन किसी की आय नहीं बढ़ी। उल्टा लागत बढ़ा दी। साथ ही खाद्य, डीजल, कीटनाशक और महंगा कर दिया। किसान लगातार कर्ज से घिरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *