
जी पी दुबे
97210 71175
NGV PRAKASH NEWS
योगी ने बोला विपक्ष पर हमला कहा वह आपकी संपत्ति का बंटवारा कर लेंगे
बस्ती 21 मई 24.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बस्ती के नगर बाजार की जनता इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया |
उन्होंने खचाखच भरे मैदान में उपस्थित जनता से कहा कि मोदी सरकार ने 4 करोड़ आवास दिया, 12 करोड़ घरों को गैस सिलेंडर दिया, 60 करोड लोगों को 5 लाख प्रतिवर्ष चिकित्सा सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड दिया |
योगी ने कहा कि मोदी ने कहा है कि 70 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा, अगले 5 वर्षों में जिन लोगों के पास आवास नहीं है उनको आवास दिया जाएगा, अगले 5 वर्षों तक 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन दिया जाएगा |
उन्होंने कहा इसके लिए आपको बस्ती से हरीश द्विवेदी को विजयी बना कर भेजना है |
उन्होंने कहा यह वशिष्ठ की नगरी है जहां पर पुत्रेष्टि यज्ञ हुआ था और श्रीराम का जन्म हुआ था |
उन्होंने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं दूसरी तरफ राम विरोधी हैं |
उन्होंने कहा कि बस्ती की लोगों के दोनों हाथ में लड्डू है एक तरफ गोरखपुर का एयरपोर्ट दूसरी तरफ अयोध्या का एयरपोर्ट, गोरखपुर में एम्स बस्ती में वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज |
उन्होंने कहा कि मुंडेरवा चीज मिली चालू करवाने काकाम भाजपा सरकार ने किया |
योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राम भक्तों के घर नहीं जाते हैं बल्कि अभी हाल ही में मरे एक माफिया के घर मातम मनाने गए, वह माफियाओं के घर जाते हैं |
उन्होंने कहा कि अखिलेश की सरकार बनी तो गुंडा, माफियाओं का राज आ जाएगा |
योगी ने कहा कि कांग्रेस और सपा गठबंधन का दो लक्ष्य है पहला दलितों पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर मुसलमान को देना, दूसरा आपकी संपत्ति का जो आपके पुरखों ने कमाई है उसमें से आधा लेकर आपस में बंदर बाट करना|
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में साफ कहा है कि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता |
उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में दो ही नारा गुजर रहा है एक जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे तथा दूसरा अबकी बार 400 पार |
उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा सुनके समाजवादी पार्टी कब जाती है क्योंकि वह 67 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है तो वह 400 पार सोच कैसे सकती है |
उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों पर जजिया कर लगाना चाहती है,कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घर कर गई है | मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे इतिहास में औरंगजेब जितना क्रूर कोई शासन नहीं रहा उसने अपने पिता शाहजहां को भी जेल में बंद कर दिया था |
उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि 25 मई को कमल का बटन दबाकर हरीश द्विवेदी को जिताना है |
इसके पहले भारत जनता पार्टी के उम्मीदवार और निर्वातमान सांसद हरीश द्विवेदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यों को बताते हुए कहा कि इन 10 वर्षों में बस्ती में मेडिकल कॉलेज, रिंग रोड,फोरलेन,ऑडिटोरियम, मुंडेरवा चीनी मिल चलवाने जैसे अनेक कार्य किए हैं |
जनसभा का संयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने किया |
जनसभा में पूर्व विधायक रवि सोनकर, राजकिशोर सिंह, दयाराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह, योगी सरकार में मंत्री सहजानंद राय सहित अनेक लोग मौजूद रहे |

