Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

ताल में जहरीला पदार्थ डालने की आशंका, लाखों रुपये की मछलियां मरीं
बस्ती, 08 जून 2026.
नगर बाजार थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नगर स्थित पट्टा सुदा खोबावा ताल में अज्ञात लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ डालने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई। रविवार सुबह तालाब में हजारों मरी हुई मछलियां उतराती देख नेउर के पैरों तले जमीन खिसक गई।
तालाब से जुड़े मत्स्य पालक नेउर सोनकर ने बताया कि इस घटना से उन्हें लगभग 5 से 6 लख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। उनके अनुसार तालाब का पट्टा सुमित के नाम है और वह मत्स्य पालक कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं तथा वह इसकी देखरेख करते हैं। उन्होंने कहा कि यह तालाब ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख और एकमात्र साधन है, ऐसे में मछलियों की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
नेउर सोनकर ने आशंका जताई कि कुछ लोगों ने रंजिश और जलन की भावना से इस घटना को अंजाम दिया है। उनका आरोप है कि पूर्व में भी कुछ अज्ञात लोग उनके मछली पकड़ने के जाल समेत अन्य सामान चोरी कर चुके हैं। उन्होंने शक जाहिर किया कि उसी प्रकार के लोगों का इस घटना में भी हाथ हो सकता है।
मामले में नेउर सोनकर ने घटना की जानकारी थाना नगर पुलिस को दे दी है |
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्रभावित पक्ष ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
NGV PRAKASH NEWS