मालकिन के डिप्रेशन की दवा लेने के बाद नौकर करता था या गंदा काम…….

NGV PRAKASH NEWS

पलिया में घरेलू कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, 1 मार्च 2026.

पलिया कोतवाली क्षेत्र में एक घरेलू कर्मचारी पर अपनी मालकिन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलिया कस्बे में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपने कर्मचारी आयुष गर्ग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के अनुसार महिला अवसाद से ग्रसित है और चिकित्सकीय परामर्श पर दवाइयां लेती है, जिनसे उसे गहरी नींद और अचेतन जैसी अवस्था हो जाती थी। आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर कर्मचारी बहाने से घर पहुंचता और महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया गया कि यह घटनाक्रम कुछ समय से चल रहा था।

घटना का खुलासा 26 फरवरी को तब हुआ जब महिला ने दवा नहीं ली थी। आरोप है कि कर्मचारी घर पहुंचा और अनुचित हरकत का प्रयास किया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में महिला ने अपने पति को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

क्षेत्राधिकारी पलिया ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *