पुलिस का चौकाने वाला खुलासा,मृतक इरफान को जीवित किया बरामद…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

72 घंटे में हत्या के मुकदमे का खुलासा, कथित मृतक इरफान जीवित बरामद

बस्ती, 08 जून 2026.

बस्ती जिले की वाल्टरगंज थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया |

टीमों नें संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के एक मुकदमे का महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस को दिए गए जिस व्यक्ति को शिकायत में मृत बताया गया था, उसे सकुशल जीवित बरामद कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी नें बताया कि न्यायालय के आदेश पर धारा 174(4) बीएनएसएस के तहत 6 जून 2026 को थाना वाल्टरगंज में मुकदमा संख्या 127/2026 दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता रहमतुन्निशा ने आरोप लगाया था कि उनके पति मोहम्मद इरफान की हत्या कर दी गई है तथा उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह ने सर्विलांस सेल की मदद से मामले की गहन जांच कराई। जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर 7 जून 2026 को मानिकचंद चौराहे के पास से कथित मृतक इरफान पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी बिछियागंज, थाना वाल्टरगंज, को सकुशल जीवित बरामद कर लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या की आशंका पर आधारित मुकदमे का खुलासा हो गया और मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ गई। बरामद किए गए इरफान को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह, प्रभारी सर्विलांस/स्वाट टीम शेषनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीराम पाल, उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह, हेड कांस्टेबल मिथुन कुमार तथा कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *