पेड़ की टहनी बनी काल- टकराकर बाइक सवार युवक की हुई मौत…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

पेड़ की टहनी से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

बस्ती, 11 जून 2026 — कप्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानिकरपुर निवासी उमेश चौधरी (22), पुत्र रामलखन, बाइक से नगर क्षेत्र से कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक पेड़ की निकली हुई टहनी से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की असामयिक मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया है।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *