30 जून से बंद हो जाएंगे कागज के नोट ?

NGV PRAKASH NEWS

30 जून से कागजी नोट बंद होने की खबर फर्जी, PIB ने वायरल दावे का किया खंडन

नई दिल्ली, 11 जून 2026.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 30 जून 2026 से कागजी नोटों को बंद कर उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी जारी करने जा रहा है। इस दावे के वायरल होने के बाद लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कई लोगों ने इसे वर्ष 2016 की नोटबंदी से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

📍हालांकि, केंद्र सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस दावे को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से स्पष्ट किया है कि RBI की ओर से 30 जून 2026 तक कागजी नोटों को बंद करने या उनकी जगह प्लास्टिक नोट लाने की कोई योजना नहीं है।

👉📍PIB ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें। एजेंसी ने कहा कि वायरल वीडियो और पोस्ट में किया गया दावा पूरी तरह फर्जी है।

👉 सोशल मीडिया पर फैलने वाली ऐसी अफवाहें आम लोगों के बीच अनावश्यक चिंता और भ्रम पैदा करती हैं। ऐसे में किसी भी वित्तीय या सरकारी निर्णय से जुड़ी जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना आवश्यक है।

📍फिलहाल RBI की ओर से कागजी मुद्रा को बंद करने या देशभर में प्लास्टिक करेंसी लागू करने संबंधी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *