दिनदहाड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या- जांच में जुटी पुलिस…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

कलवारी में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, वीडियो वायरल

बस्ती 17 जून 2026।

जनपद बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि मारपीट का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के निवासी मोहम्मद सफी (70 वर्ष) पर एक व्यक्ति ने डंडे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहम्मद सफी को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।बांस से पीट-पीटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, गांव में मचा हड़कंपबस्ती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी मोहम्मद समी (65 वर्ष) बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव के गेट के पास पहुंचे, वहां मौजूद राजकुमार ने उन पर बांस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से घायल मोहम्मद समी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव, दुबौलिया थाना प्रभारी जीवन त्रिपाठी तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पत्नी जमीदुन निशा ने बताया कि वह घर पर अपने पति का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके पति पर हमला कर दिया गया है। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है तथा ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है।

घटना की पुष्टि करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद सफी कलवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों और जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।


सूत्रों के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के बिछड़ने से मानसिक रूप से काफी परेशान था और वह किसका जिम्मेदार मृतक के पुत्र को मानता था ।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *