Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

गैर-इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कलवारी पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
बस्ती, 20 जून 2026।
जनपद बस्ती की थाना कलवारी पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गैर-इरादतन हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना कलवारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित था और लंबे समय से वांछित चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अभियुक्त राजू उर्फ अंतिम पुत्र स्वर्गीय रामजीत निवासी कलवारी मुस्तहकम, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को अक्सड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार एवं स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। संयुक्त टीम में थाना कलवारी एवं स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने लगातार प्रयास कर अभियुक्त को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यह सफलता प्राप्त हुई है।
NGV PRAKASH NEWS