अंतिम दिन भाजपा ने पदयात्रा एवं रैली कर दिखाई ताकत

जी पी दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

प्रचार के अंतिम दिन पद यात्रा व रैली कर भाजपा ने दिखाई ताकत

बस्ती 23 मई 24.
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के लिए प्रचार प्रसार के आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने पदयात्रा निकाल तथा रैली अपनी ताकत का एहसास कराया |
भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के मौजूदगी में प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व मंत्री बृजकिशोर सिंह डिंपल, पूर्व नगर पालिका बस्ती के प्रत्याशी अनूप खरे, नगर पालिका बस्ती की अध्यक्ष के पति अंकुर वर्मा सहित अनेक सभासद व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में पदाधिकारी व सदस्य पदयात्रा में शामिल हुए |
पदयात्रा रोडवेज स्थित गायत्री मंदिर से निकलकर रोडवेज, पचपेडिया,दक्षिण दरवाजा,मंगल बाजार होते हुए मारवाड़ी मंदिर पर समाप्त हुई |
पदयात्रा के दौरान तेजस्वी सूर्या द्वारा लोगों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को भारी मतों से जीतने की अपील की गई |

आज नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व ब्लाक प्रमुख समाज सेवक, राणा दिनेश प्रताप सिंह द्वारा नगर बाजार स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा उदय प्रताप सिंह मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली निकाली गई जो नगर बाजार,पोखरनी चौराहा, अक्सड़ा, बेइली,अमिलहा, शिव चौराहा, कुसौरा कलवारी होते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल के जन्मस्थली अगौना में समाप्त हुई |
रैली के दौरान भाजपा की चुनाव चिन्ह कमल पर मतदान कर प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को जिताने की अपील की गई |
रैली में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान नगर बाजार तथा अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामकृपाल यादव सहित, अनेक सभासद व कार्यकर्ता शामिल रहे |

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने हरीश द्विवेदी के पक्ष में हरैया क्षेत्र में निकली जबरदस्त रैली, रैली में बृज किशोर सिंह डिंपल तथा हरीश द्विवेदी भी रहे शामिल | रैली में इस कदर भीड़ थी कि पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त फोर्स की करनी पड़ी व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *