
ज्ञान प्रकाश दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
संविधान बदलने का कुछ मंत्रियों का बयान भाजपा को पड़ रहा भारी
बस्ती
👉 80 से ज्यादा संसोधन कांग्रेस कर चुकी है संविधान में….
लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंत की तरफ अग्रसर है , सातवां और अंतिम चरण का मतदान 1 जून 24 को प्रस्तावित है |
4 जून को होने वाले मतगणना में सब कुछ स्पष्ट होगा की किस पार्टी को कितनी सीट मिली, किसका मुद्दा कारगर था और किसका फेल |
छह चरण के मतदान में खासकर उत्तर भारत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश मैं भारत जनता पार्टी के कुछ मंत्रियों द्वारा दिया गया यह बयान की हमें संविधान बदलने के लिए 400 से ज्यादा सीट चाहिए | भले ही उन्होंने इसका कुछ और मतलब लगा कर कहा हो किंतु क्यों कहा यह समझने में वह सफल रहे | यही बयान भारी जनता पार्टी को भारी पड़ गया और इंडिया गठबंधन द्वारा इसे मुद्दा बना लिया गया | इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इसे हर सभा हर रैली और हर जगह कहना चालू कर दिया कि भीमराव तो अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान भाजपा बदलना चाहती है |
इसके बाद प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री मुख्यमंत्री तथा अन्य बड़े नेताओं ने चाहे जितना सफाई दिया कि भाजपा ना संविधान बदलेगी न किसी को बदलने देगी लेकिन यह किसी के गले नहीं उतरा खास कर दलितों के |
उत्तर प्रदेश में जहां बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव लड़ रही है वहां भी दलितों का वोट जो बहुजन समाज पार्टी से अलग हटकर के दूसरी पार्टियों में गया या इसको इस तरह कहें कि इसके पहले वह भाजपा को मिलता था उन मतों में से 60 प्रतिशत इंडिया गठबंधन तथा 40 प्रतिशत भारतीय जनता पार्टी की तरफ गया |
यहां खाने का तात्पर्य है कि दलितों को यह लगने लगा कि यदि भारतीय जनता पार्टी 400 से ज्यादा सीट पा जाएगी तो वह भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान को हटाकर दूसरा संविधान बनाएगी |
यही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नेता दलितों से मिलकर उनको समझा नहीं सके |
वही मुद्दाहीन विपक्ष को बैठे-बैठे भाजपा के कुछ मंत्रियों नेताओं ने एक मुद्दा दे दिया,जिसका इंडिया गठबंधन खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता दल ने मुद्दा बना लिया और इसको पूरी तरह दलित तक पहुंचा दिया कि भाजपा आपका संविधान बदलना चाहती है |
वहीं भारतीय जनता पार्टी केवल विकास -विकास करती रह गई |
भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को छोड़कर अन्य नेताओं को शायद या समझ नहीं आया कि दलित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भगवान की तरह मानते हैं और उनकी पूजा करते हैं|
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
जी पी दुबे ~97210 711 75
