वोट को लेकर दो लोगों कि दबंगों द्वारा पिटाई

जी पी दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

मतदान को लेकर दो लोग को मारपीट का किया गया घायल मुकदमा हुआ पंजीकृत

बस्ती 26 मई 24.
जिले में कल मतदान को लेकर दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया |
पहला मामला पुरानी बस्ती के पांडे बाजार का है जहां पर भाजपा को वोट देने पर राम अवतार की दबंगों द्वारा पिटाई कर दी गई |
राम अवतार ने बताया कि दबंग सपा कार्यकर्ता भोला यादव,भैरव यादव, जितेंद्र यादव और सत्यम ने भाजपा को वोट देने पर रात लगभग 9:00 बजे घटना को अंजाम दिया |
इस घटना में राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गया |
रामावतार की पत्नी ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है |
सूत्रों के अनुसार भोला यादव के खिलाफ पहले से गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है तथा वह जेल भी जा चुका है |

दूसरा मामला गौर विकासखंड काहे जहां पर दुर्गेश पांडे पुत्र स्वर्गीय जयराम पांडे निवासी ढोढरी ने बताया कि वह कंपोजिट विद्यालय पर मतदान करने गए थे और जब वह मतदान कर वापस आ रहे थे तो गौर ब्लाक प्रमुख के बेटे अखिलेश शुक्ला पुत्र जटाशंकर शुक्ला,अमरजीत पुत्र शिव प्रसाद और जितेंद्र पांडे पुत्र सोमनाथ पांडे ने उनको रोक कर पूछा कि किसको वोट दिए हो उसे पर मैंने कहा कि यह बताने की चीज नहीं है, उसे पर उन लोगों ने कहा कि तुमने सपा को वोट दिया है और जब मैंने कहा यही मान लो तो उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए काफी मारा पीटा जिससे मुझे गंभीर चोट लगी साथ ही टी के दौरान गले का चैन घड़ी 5 हजार रुपए कहीं गायब हो गया |
रविवार को दुर्गेश पांडे का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर गायत्री मुहाना कराया गया और स्थित की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया |
गौर पुलिस द्वारा दुर्गेश पांडे के प्रार्थना पत्र के आधार पर 323,504,06 के तहत नाम जाट मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है |

समाचार और विज्ञापन के लिए संपर्क करें..

ज्ञान प्रकाश दुबे 97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *