Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी संरक्षण में
बस्ती, 04 जुलाई 2026।
बस्ती पुलिस ने स्वाट/सर्विलांस और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य और शूटर बताकर लोगों से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना हरैया में दर्ज मुकदमा संख्या 195/2026, धारा 308(5) एवं 351(4) बीएनएस के तहत विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बेलाडे शुक्ल मोड़ के पास दो संदिग्धों को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान राधा रमण पुत्र सुरेश कुमार, निवासी ग्राम पठा करका, थाना कुल्दन, जनपद झांसी के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके साथ मौजूद बाल अपचारी लोगों को मोबाइल फोन के जरिए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य एवं शूटर बताकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगते थे और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी देते थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Nothing A4 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी और बाल अपचारी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी की पूरी प्रक्रिया में माननीय सर्वोच्च न्यायालय, मानवाधिकार आयोग तथा बीएनएसएस के सभी प्रावधानों का पालन किया गया।
इस कार्रवाई में स्वाट/सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव अपनी टीम के साथ, उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक इन्द्रेश यादव, हेड कांस्टेबल मो. आजम खान, कांस्टेबल राजेश मौर्य, आरक्षी अमित कुमार तथा शुभम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS