Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

झपट्टेमारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 4 एंड्रॉयड मोबाइल, बाइक और नकदी बरामद
बस्ती, 06 जुलाई 2026।
जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। थाना नगर में दर्ज झपट्टेमारी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा नगद रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना नगर पुलिस टीम एवं एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। थाना नगर पर दर्ज मु0अ0सं0 185/2026 धारा 304 एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह करीब 8:12 बजे खजुहिया मिश्र रोड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अतीत यादव (20 वर्ष) पुत्र सुगंध यादव तथा शैलेश यादव (19 वर्ष) पुत्र लालजी यादव, दोनों निवासी ग्राम ओंठगनपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP51BU5501) तथा 1,750 रुपये नगद बरामद किए हैं। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक लालजी यादव, उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव (चौकी प्रभारी फुटहिया), उपनिरीक्षक रामसजन, हेड कांस्टेबल राजनारायन यादव, कांस्टेबल राजपूत रजत सिंह, कांस्टेबल मनीष यादव, हेड कांस्टेबल इरशाद खाँ, हेड कांस्टेबल अभय उपाध्याय, कांस्टेबल चन्दन भारती, कांस्टेबल विजय यादव तथा हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह (सर्विलांस सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
NGV PRAKASH NEWS