शादी का झाँसा दे दुष्कर्म के आरोपी को नगर पुलिस नें किया गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना नगर पुलिस की कार्रवाई

बस्ती, 07 जुलाई 2026।

थाना नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना नगर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 186/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में करहली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी एवं थाना नगर पुलिस टीम ने मंगलवार को करहली से भोंडसर जाने वाले मोड़ के पास से आरोपी अनिल कुमार निषाद पुत्र सोमई, निवासी ग्राम सोंधिया, थाना नगर, जनपद बस्ती (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम सेमरा उर्फ गलवा का ग्राम प्रधान भी है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय, बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार चौधरी, कांस्टेबल चंद्रकांत पाण्डेय तथा कांस्टेबल सोनू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *