दरोगा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार…….

NGV PRAKASH NEWS

मड़ियाहूं थाने में तैनात उप निरीक्षक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर, 09 जुलाई 2026।

जौनपुर जनपद के थाना मड़ियाहूं में तैनात उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन), उत्तर प्रदेश की वाराणसी इकाई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उप निरीक्षक रामाश्रय प्रजापति एक मुकदमे में नाम बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने थाना मड़ियाहूं स्थित कार्यालय के निकट उप निरीक्षक को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की गई।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आरोपी उप निरीक्षक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *