
जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
महिला सिपाही ने खोला पुलिस विभाग के भ्रष्टाचार की पोल
👉 महिला क्राइम इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर को 50 हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा..
👆 यह है पुलिस विभाग का काला सच,यह तो एक मामला है इसके अलावा आए दिन मामले आते हैं जहां पर फला थानेदार को फला प्रभारी को फला कांस्टेबल को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया जैसे समाचार वायरस होते रहते हैं..
👉रामपुर उत्तर प्रदेश.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अपने आप को रामपुर जिले के खजुरिया थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल आरजू नाम बता रही है |
महिला कांस्टेबल आरजू का कहना है कि वह जिला बिजनौर के रहने वाली है तथा वर्तमान में वह रामपुर जिले के खजुरिया थाने पर तैनात है |
वह पुलिस विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कह रही है कि यहां पर सब खाकी में छिपे हुए भेड़िए हैं जो प्रशासन में रहने का धौस दिखाते हुए कुछ न मिलने पर फर्जी मुकदमा में फसाने की धमकी देते हैं |
आगे उसने कहा कि कहा कि मेरा मुकदमा 5 दिन से ज्यादा हो गया वह अभी तक पंजीकृत नहीं हुआ है उल्टा थानेदार द्वारा मुझे धमकी देता है कि गलत सलात रिपोर्ट लगाकर तुम्हें सस्पेंड करवा दूंगा तथा जिला चेंज करवा दूंगा |
उसने कहा है कि कि अगर मैं ऊपर शिकायत करती हूं तो उसके पहले वह मेरी शिकायत कर देता है इसके अलावा मैं किसी टोल फ्री नंबर पर अगर अपनी बात कहती हूं तो वहां भी मेरी कोई सुनवाई नहीं होती है|
उसने आरोप लगाती हुई कहा कि मेरी मेहनत की कमाई का नुकसान हुआ है वह इन लोगों को दिखाई नहीं देता और यह लोग किसी को पकड़ कर लाते हैं अगर वह बगैर कुछ दिए छूट जाता है तो इन लोगों को रात भर नींद नहीं आती कि मेरा 1हजार का नुकसान हो गया |
उसने आगे कहा कि मेरी एक लाख की स्कूटी दूसरे में लड़ा के तोड़ दी मेरा नुकसान कर दिया उसके बाद भी यह लोग उसके ऊपर मुकदमा पंजीकृत नहीं कर रहे हैं |
उसका कहना है कि मैं अब कहीं नहीं जाऊंगी उच्च अधिकारियों के पास के पास भी कोई सुनवाई नहीं होती है और जब कोई वीडियो पोस्ट कर देता है तो वह सब कहते हैं कि मैं यह कर देता मैं वह कर देता | उसने कहा कि इन सब की एक चेन बनी होती है इसके थ्रू यह लोग सामने वाले को परेशान करते हैं जैसे मुझे कर रहे हैं |
आगे आप लगती है उसने कहा कि अगर किसी का यह कुछ नहीं कर पाए तो यह जो है उल्टा उसे फसाने के लिए किसी के द्वारा उसके घर में या उसकी स्कूटी में या गाड़ी की डिक्की में तमंचा या कुछ और प्लांट करवा देते हैं और उसे फर्जी मुद्दे में भी फंसा देते हैं यह पुलिस विभाग का काला सच है|
आगे आरजू ने कहा कि मेरे पास ऐसा कुछ नहीं है फिर भी मुझे एक फर्जी मुकदमे फसाने की धमकी दे रहे हैं |
उसने कहा कि मैं इस वीडियो के जरिए न्याय चाहती हूं|
👉NGV PRAKASH NEWS. उपरोक्त समाचार की पुष्टि नहीं करता वायरल वीडियो के आधार पर प्रकाशित
