
जी.पी. दुबे
97210 71175
NG PRAKASH NEWS
👉 टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक परखच्चे उड़ गए और फॉर्च्यूनर के दोनों एयरबैग खुल गए..
👉गोंडा में बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत.
👉गोंडा में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले मैं शामिल एक फॉर्च्यूनर कार ने कई लोगों को रौंद दिया….
👉दुर्घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी…..
गोंडा 19 मई 24.
गोंडा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बाइक सवार बच्चों की मौत हो गई।
गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से यह हादसा हुआ है।
बीजेपी प्रत्याशी के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी शामिल थी। इस दुर्घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे।
कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए इस हादसे ने गोंडा गोंडा का माहौल गर्म कर दिया है |
लोगों ने इस घटना से नाराज हो प्रदर्शन करना चालू कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने किस तरह लोगों को शांत करा कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया |
टक्कर इतनी जोरदार थी कि फॉर्च्यूनर की एयरबैग खुल गए |
फॉर्च्यूनर की चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
