
जी पी दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS
कलवारी पुलिस द्वारा हत्या में निरुद्ध 7 अभिक्तों के विरुद्ध रासुका तहत की गई कार्यवाही
बस्ती 29 मई 24.
थाना अध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह द्वारा 28मई को स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 30/2024 धारा 147,148,149,302,307,452,326,323,504 आईपीसी व 7 सी एल ए के अंतर्गत जेल में बंद नाम जड़ अभियुक्त गण हरिशंकर पुत्र रामनरेश, सूरज प्रकाश उर्फ जगलर पुत्र रामनरेश, रामदास पुत्र टिकोरी,अंगद पुत्र राम लखन,उदय शंकर उर्फ सोनू पुत्र रामनरेश, राम नरेश पुत्र दयाराम,वीरेंद्र पुत्र कोदई सभी निवासी ग्राम गोसैसीपुर थाना कलवारी बस्ती के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की गई |
यहां बताते चलें कि 10 फरवरी 24 को अभियुक्त गण द्वारा राममिलन चौधरी की लाठी डंडा व फारसी से मार कर हत्या कर दी गई थी |
मृतक के लड़के विशाल चौधरी के बाएं पैर को काटकर अलग कर दिया गया था, उसे बचाने पहुंची मृतक की बहन माला देवी को लाठी डंडे से मार कर अधमरा कर दिया गया था |
