PM मोदी फिर आए इंस्टाग्राम लाइव, युवाओं को कहा ‘धन्यवाद’; पेपर लीक पर सुझावों के लिए जताया आभार…….

NGV PRAKASH NEWS

PM मोदी फिर आए इंस्टाग्राम लाइव, युवाओं को कहा ‘धन्यवाद’; पेपर लीक पर सुझावों के लिए जताया आभार

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2026।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर देशवासियों, खासकर युवाओं को संबोधित किया। अपने संक्षिप्त वीडियो संदेश में उन्होंने पिछले वीडियो पर मिले व्यापक समर्थन और सकारात्मक सुझावों के लिए देश के युवाओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं। आप सभी का प्यार और विश्वास इसी तरह बना रहे, हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा।”

इससे पहले गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो संदेश में पेपर लीक की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा था कि यह लाखों छात्रों और उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया था कि सरकार पिछले ढाई महीनों से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है।

प्रधानमंत्री ने अपने पिछले संदेश में यह भी कहा था कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कैबिनेट के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा और संसद के दूसरे सप्ताह में संबंधित विधेयक को जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के पेपर लीक पर दिए गए संदेश को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए उस वीडियो को 24 घंटे से भी कम समय में करीब 280 मिलियन व्यूज मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार रात जारी नए वीडियो में प्रधानमंत्री ने युवाओं के सुझावों और समर्थन के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *