अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की दर्दनाक मौत…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की दर्दनाक मौत; डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

संतकबीरनगर, 27 जुलाई 2026।

जनपद संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्थिया के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गोरखपुर से बस्ती की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने, दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाएं समयबद्ध ढंग से पूरी करने पर जोर दिया।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *