Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

बस्ती मंडल को मिला नया नेतृत्व, वैभव श्रीवास्तव ने संभाला मंडलायुक्त का कार्यभार
बस्ती, 05 अगस्त 2026।
बस्ती मंडल को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है। लखनऊ में पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचकर बस्ती मंडल के मंडलायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर पुलिस ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा।
तीनों जिलों में विकास कार्यों को मिलेगी गति
मंडलायुक्त ने कहा कि बस्ती मंडल के तीनों जिले बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा। साथ ही जनसमस्याओं का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आम नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।
कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, उमाकांत तिवारी, राजेश यादव, वैयक्तिक सहायक बजरंगबली पाण्डेय, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
NGV PRAKASH NEWS