युवक ने महिला के गले पर धारदार हथियार से किया हमला हुई मौत

जी.पी. दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

बच्ची के साथ शिकायत करने थाना जा रही महिला का युवक ने रेता गला हुई मौत

बस्ती.
कलवारी थाना क्षेत्र के नकहा गांव की रहने वाली शाहिना खातून अपने बच्ची के साथ थाना कलवारी पर तहरीर देने जा रही थी उसी दौरान जावेद नामक युवक ने महिला के गले पर चाकू से वार किया |
महिला की बेटी की चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया | जिला अस्पताल में हालात की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया |
मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई |
घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा महिला के साथ उस समय मौजूद बच्ची से घटना के बारे में जानकारी ली गई |
वहीं लोगों के अनुसार मृतक महिला अपने मायके में रह रही थी जहां उसका इस गांव के रहने वाले दबंग युवक जावेद के साथ विवाद हुआ था उसी के बारे में वह तहरीर देने थाने पर जा रही थी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *