एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत

ज्ञान प्रकाश दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण का चुनाव आज संपन्न हो गया और उसके बाद ही अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं |
अधिकांश एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए बताया जा रहा है, वहीं कुछ एग्जिट पोल में इंडि गठबंधन को बढ़त दिखाई गई है |
👉 इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 371 से 400 सीटे मिलती हुई तथा इंडी गठबंधन को 109 से 139 सीटे मिलती हुई बताया गया है |

👉 चार एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत प्राप्त करते हुए फिर से सरकार बनाने की बात कही गई है

रिपब्लिक भारत के अनुसार एनडीए को 353 से 368 सीट,
न्यूज़ नेशन के अनुसार 342 378 सीट,
जन टी वी के अनुसार 362 से 392,
इंडिया न्यूज़ के अनुसार 371 सीटें मिलती दिखाई गई हैं |

👉 एग्जिट पोल के अनुसार उत्तर प्रदेश में एनडीए को 68 तथा इंडि को 12 सीट मिलती नजर आ रही है
👉 हिमाचल प्रदेश में आज तक के अनुसार बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है.
👉 वहीं एग्जिट पोल के अनुसार उड़ीसा में भाजपा ने कमाल करते हुए 17 से 19 सीट जीत सकती है वही बीजेडी को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है..
👉 पंजाब में कांग्रेस को 7 से 9 भाजपा को 4 तथा आम आदमी पार्टी को 2 सीट मिलते हुए दिखाया गया है..

👉 हरियाणा में भाजपा को नुकसान हो रहा है इस बार उसे 6 सीट मिल सकती है इंडी को 4 सीट मिलने का अनुमान है..
👉 दिल्ली में बीजेपी को 6 से 7,वहीं कांग्रेस गठबंधन को 1 सीट मिलती हुई दिखाया गया है..
👉 गोवा में भाजपा तथा कांग्रेस को 1-1 सीट मिलने का अनुमान है..
👉 गुजरात में भाजपा को 25 से 26 तथा कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..
👉राजस्थान में भाजपा को नुकसान हो रहा है वह 16 से 19 सीट तथा कांग्रेस को 5 से 7 तथा अन्य को 1से 2 सीट मिलने का अनुमान है..

👉 पश्चिम बंगाल में एनडीए को 24 से 31 तथा टीएमसी को 11 से 14 सीट मिलने का अनुमान.
👉 तेलंगाना में एनडीए तथा इंडी गठबंधन को बराबर 7 से 9 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..
👉मध्य प्रदेश में भाजपा अपने पुराने इतिहास को दोहराती नजर आ रही है और उसे 28 से 29 सीट तथा कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..
👉 महाराष्ट्र में एनडीए तथा इंडी गठबंधन में कांटे का टक्कर है एनडीए को 22 से 26 तथा इंडी गठबंधन को 22 से 25 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..
👉 झारखंड में एनडीए को 8 से 10 तथा इंडी को 4 से 6 सीट मिलने का अनुमान है…
👉 बिहार में एनडीए गठबंधन को 27 से 30 तथा इंडी गठबंधन को 7 से 10 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..
👉 केरल में एनडीए 2 तथा इंडी गठबंधन को 18 सीट मिलने का अनुमान है..
👉 कर्नाटक में एनडीए ने अच्छा प्रदर्शन किया है तथा उसे 22 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है तथा इंडी गठबंधन को 5 सीट मिल सकती है …
👉 तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को बढ़त है यहां एनडीए को 4 तथा इंडी गठबंधन को 37 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है..

👉👉 लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 325 से 390 सिम मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है केवल सीएन एक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 401 सीट मिलते दिखाया गया है.
इंडिया गठबंधन को 103 से 180 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है तथा बाकी 40 से 60 अन्य अन्य को मिल सकती है..

यह तो मात्र अनुमान है इंतजार कीजिए 4 जून का जिस दिन सभी आधिकारिक रिजल्ट आएंगे..

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें..
जी.पी. दुबे ~ 97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *