स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में बस्ती की लेडी सिंघम निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह को सम्मान…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में बस्ती की निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह को सम्मान

बस्ती | 15 अगस्त 2026

मिशन शक्ति केंद्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरे गोरखपुर जोन से हुआ चयन

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मिशन शक्ति केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्ती जनपद की निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह का चयन पूरे गोरखपुर जोन से इस सम्मान के लिए किया गया है।

DIG बस्ती रेंज ने जारी किया आदेश

डीआईजी बस्ती रेंज कार्यालय से जारी पत्रांक सीओबी-वी0पाल0-एसी-1/7806 के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को पत्र भेजकर निर्देशित किया कि निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह की उपस्थिति 15 अगस्त 2026 को प्रातः 06:00 बजे तक मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, 1090 चौराहा, गोमतीनगर, लखनऊ के प्रांगण में सुनिश्चित कराई जाए।

मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय योगदान

बस्ती जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूकता, विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने में निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह की भूमिका सराहनीय रही है। उनके कार्यों को देखते हुए मुख्यालय स्तर से उन्हें पूरे गोरखपुर जोन की ओर से सम्मान के लिए चुना गया है।

SP बस्ती ने दी बधाई

सम्मान के लिए चयनित होने पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने डॉ. शालिनी सिंह को बधाई दी और उनके कार्य की सराहना की। उनके चयन से बस्ती पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. शालिनी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूरे गोरखपुर जोन से बस्ती की निरीक्षक का इस सम्मान के लिए चयन होना जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *