Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

वारंटी अभियुक्त को परसरामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
बस्ती, 28 जून 2026।
जनपद बस्ती की परसरामपुर पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 282/2025, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सन्तू यादव उर्फ शत्रुधन पुत्र वंशराज, निवासी बैजलपुर, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को रविवार सुबह करीब 7:50 बजे रमेश ढाबा चाय-नाश्ता की दुकान के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक जितेंद्र तिवारी एवं हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
परसरामपुर पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और वांछित तथा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।
NGV PRAKASH NEWS