नाबालिक के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार…….

Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

सिद्धार्थनगर | 17 अगस्त 2026

थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में थाना खेसरहा पर दिनांक 16 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 114/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद इजरान पुत्र अलीजान, निवासी कुनौना, थाना खेसरहा, जनपद सिद्धार्थनगर को पुलिस टीम ने पंचमोहनी इंटर कॉलेज सड़क के तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(1), 137(2), 87, 352, 351(3) बीएनएस, धारा 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट तथा धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी कुर्थिया, थाना खेसरहा, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल तथा आरक्षी देवानन्द शामिल रहे।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *