लड़की को हराने के लिए लड़के ने क्या खूब लगाया दिमाग

ज्ञान प्रकाश दुबे
97210 711 75

लड़का ने चतुराई से लड़की को दी मात, वायरल वीडियो में दिखी अनोखी होड़

आजकल सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का और लड़की के बीच गोलगप्पा खाने का अनोखा कम्पटीशन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी अनोखी प्रस्तुति या मजेदार कंटेंट के कारण वायरल हो जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें गोलगप्पे खाने की प्रतियोगिता में लड़का अपने दिमाग का शानदार इस्तेमाल कर जीत दर्ज कर लेता है।

गोलगप्पा खाने की दिलचस्प होड़

इस वीडियो में लड़का और लड़की दोनों के सामने एक प्लेट में गोलगप्पे और पानी रखा हुआ है, और जैसे ही टाइमर शुरू होता है, दोनों एक साथ खाने की शुरुआत करते हैं। जहां लड़की गोलगप्पे को एक-एक करके खा रही होती है, वहीं लड़का चालाकी से गोलगप्पे का चूरा बनाकर उसे पानी के साथ जल्दी-जल्दी खत्म करने लगता है। उसकी ये अनोखी तकनीक उसे प्रतियोगिता जीतने में मदद करती है, और कुछ ही समय में वो लड़की से आगे निकलकर कम्पटीशन जीत जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *