100 बूथ में से 95 बूथ पर इंडिया गठबंधन के समर्थक मिले होगें – महेंद्र नाथ यादव

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

सपा विधायक ने कहा कि 100 में से 95 बूथों पर इंडिया गठबंधन के लोग मिले होंगे

बस्ती 3 जून 24.
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा बस्ती सदर विधानसभा सीट से विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि कल देश में सरकार बदलने जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है |
एग्जिट पोल को उन्होंने सरकारी पोल बताते हुए कहा कि आपको 100 बूथों में से 95 बूथ पर इंडिया गठबंधन के समर्थक लोग मिले होंगे |
उन्होंने कहा कि जनता में बीजेपी को लेकर आक्रोश था तथा जनता ने ईवीएम पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह का बटन दबाकर उसका इजहार कर रहे थे |
उक्त बातें उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर एक प्रेस वार्ता के दौरान कही |
एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपने लड़के की सीट नहीं बचा पा रहे हैं तो वह एनडीए के अन्य प्रत्याशियों की क्या मदद कर पाएंगे |
उन्होंने कहा कि घोसी में इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा |

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें….

ज्ञान प्रकाश दुबे ~ 97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *