
Gyan Prakash Dubey
दिनदहाड़े स्कूल से वापस आ रहीं लड़कियों को पकड़ने के लिए दौडाया
देवरिया 5 अक्टूबर 24.
देवरिया जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पर दिनदहाड़े कक्षा 8 की दो छात्राओं को मोटरसाइकिल सवार लोगों ने छेड़खानी करते हुए पकड़ने की कोशिश की |
दोनों छात्राएं कक्षा आठवीं पढ़ती हैं और परीक्षा देकर वापस साइकिल से घर आ रही थी |
इस दौरान 4 लोग मोटरसाइकिल से पहुंचे और उतरकर लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे |
एक लड़की मौका पाकर साइकिल छोड़कर पापा बचाओ पापा बचाओ की आवाज लगाते हुए भागी |
इस हड़बड़ाहट में दूसरी लड़की साइकिल लेकर धान के खेत में गिर गई | उसके बाद वह वहीं साइकिल छोड़कर भागी |
लड़कियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास का लोग दौड़े,उसके बाद वह चारों बाइक पर सवार होकर भाग गए |
किसी ने उस समय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया कि दो लड़कियों को कुछ लोगों द्वारा परेशान करने तथा उनका पीछा करने का मामला सामने आया है |
उन्होंने कहा कि लड़कियों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है, उनकी शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है |
उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई है |
उन लोगों की पहचान के लिए सीसीटी वी कैमरे की मदद ली जा रही है |.साथ ही लड़कियों से भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे |
