बस्ती में पहली बार दौड़ी साइकिल, सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने एक लाख से ज्यादा मतों से दर्ज की जीत

जी.पी.दुबे
97210 711 75
NGV PRAKASH NEWS

बस्ती में पहली बार दौड़ी साइकिल, सपा ने एक लाख मतो अंतर से दर्ज की जीत

बस्ती 5 जून 24.
लोकसभा क्षेत्र 61 बस्ती से इंडिया गठबंधन के सपा उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी दो बार सांसद रहे भाजपा के हरीश द्विवेदी को 1 लाख से अधिक मतों से पराजित किया |
पोस्टल बैलट से लेकर अंत तक रामप्रसाद चौधरी ने अपना दबदबा बनाए रखा |
कल 6309 पोस्टल बैलट में से सपा को 3518 तथा भाजपा को 1407 मत मिला |
इंडिया गठबंधन की सपा प्रत्याशी रामप्रसाद चौधरी को 524756 मत मिला, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के हरीश द्विवेदी को 423798 मत प्राप्त हुये, तीसरे स्थान पर रहे बसपा के लवकुश पटेल को 120964 मत मिला |
किस तरह रामप्रसाद चौधरी ने 100958 मतों से विजय प्राप्त की |
बस्ती में भाजपा उम्मीदवार हरीश द्विवेदी के हार का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं के उनकी उदासीनता, तथा संविधान बदलने की कुछ नेताओं के बयान के फलस्वरूप दलित मतों का समाजवादी पार्टी की तरफ चले जाना महत्वपूर्ण कारक रहा |
इसके अलावा आम जनता भी दो बार मोदी के नाम पर हरीश द्विवेदी को जीता चुकी थी लेकिन इस बार वह इस उम्मीद में थी की बस्ती से भाजपा प्रत्याशी बदल जाएगा परंतु ऐसा न होने पर भारत जनता पार्टी के मतदाता मतदान करने में उदासीन रवैया बना लिए |
वहीं सपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के जीतने का प्रमुख कारण हरीश द्विवेदी से नाराजगी, संविधान को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए बयान सपा के सभी विधायकों ने किया भरपूर मेहनत तथा सपा के मतदाताओं का एक जुट होकर वोट करना शामिल रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *