चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला गार्ड ने क्यों कंगना रनौत को मारा थप्पड़

ज्ञान प्रकाश दुबे
97210 71175
NGV PRAKASH NEWS

महिला सीआईएसएफ जवान ने क्यों मारा कंगना को थप्पड़

चंडीगढ़. 6 जून 24.
हिमाचल की मंडी संसदीय सीट से सांसद हुई कंगना रनौत आज दिल्ली जा रही थीं। इसी बीच उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।
जिसके बाद एयरपोर्ट पर हंगामा मच गया। एयरपोर्ट पर कंगना पर हिंसा करने वाली महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर है।
जारी वीडियो में महिला गार्ड यह कहते हुए दिखाई दे रही है की इसी ने कहा था कि किसान आंदोलन में 100 रुपए लेकर महिलाएं धरने पर बैठती हैं | उसने यह भी कहा कि मेरी मां भी उसे धरने में जाती थी |
महिला गार्ड की हरकत पर मामला सी आई एस एफ कमांडर के पास जांच के लिए पहुंच गया है |
और महिला गार्ड को एक हिरासत में ले लिया है तथा उसे निलंबित कर दिया गया है |
यह उसे समय हुआ जब कंगना रानौत सिक्योरिटी चेक के बाद बोर्डिंग के लिए जा रही थी |
कुलविंदर कौर के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *