
जी पी दुबे
9721071175
NGV PRAKASH NEWS
जरा सी बारिश में तालाब बन गया कलवारी चौराहा
बस्ती 6 जून 24.
जरा सा बारिश होते ही कलवारी चौराहे पर गायघाट की तरफ जाने वाला रास्ता तालाब बन जाता है | सभी तरफ का सारा गंदा पानी वहां आकर जमा हो जाता है |
कलवारी से गायघाट की तरफ जाने वाले या उधर से आने वालों को उसी गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है |
यह समस्या कोई नई नहीं है, जब भी बारिश होती है यही हाल हो जाता है |
उसके अगल बगल के दुकान दारों का रोजगार भी प्रभावित होता है |
हाइवे के इंजिनियरो का कमाल है की आप सड़क पर स्विमिंग पूल का आनंदउठा सकते है |
वहां के लोगों द्वारा कई बार इस समस्या को अधिकारियों के सामने उठाया गया लेकिन सालो बीत जाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है, जिसके कारण वहां के लोगों में काफी आक्रोश है |
समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें…
ज्ञान प्रकाश दुबे ~97210 711 75
